Home NEWS BOKARO सावन के अंतिम सोमवार पर कांवरियों की सेवा में जुटा रोटरी क्लब...

सावन के अंतिम सोमवार पर कांवरियों की सेवा में जुटा रोटरी क्लब चास और केएमटी वाटर प्लांट

0

कांवरियों की सेवा में रोटरी क्लब चास: चिरकाधाम यात्रा के दौरान सेवा शिविर का आयोजन

चास: हर साल की तरह इस बार भी सावन माह के अंतिम सोमवार को बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित करने जा रहे कांवरियों की सेवा के लिए रोटरी क्लब चास और केएमटी वाटर प्लांट के संयुक्त तत्वावधान में एक सेवा शिविर लगाया गया। यह शिविर रविवार संध्या को काशी झरिया, चास में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में कांवरियों ने विश्राम किया और सेवाएं प्राप्त कीं।

रोटरी क्लब चास की अध्यक्ष डिंपल कौर ने कहा कि क्लब केवल सामाजिक ही नहीं, बल्कि धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाता है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी यह शिविर श्रद्धा और सेवा के भाव के साथ आयोजित किया गया।

क्लब की सचिव श्वेता रस्तोगी ने जानकारी दी कि रो. शशांक अग्रवाल के सौजन्य से लगाए गए इस शिविर में कांवरियों के लिए गर्म व ठंडा पानी, फल, बिस्कुट-चाय, तथा प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस शिविर से लगभग 1800 कांवरियों ने लाभ उठाया।

कार्यक्रम के संयोजक शशांक अग्रवाल ने कहा, “कांवरियों की सेवा करना स्वयं भगवान शिव की सेवा करने के बराबर है। यह सेवा निस्वार्थ भावना से ही संभव है और यही सच्ची भक्ति है।”

इस अवसर पर रोटरी क्लब के कई सदस्यों ने तन-मन से सेवा कार्यों में भाग लिया और सेवा भाव को साकार रूप दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version