Home NEWS रिनपास शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं...

रिनपास शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई पहचान

0

रिनपास शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची : कांके स्थित रिनपास (रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइकेट्री एंड एलाइड साइंसेज) अपने शताब्दी वर्ष का ऐतिहासिक जश्न मनाने जा रहा है। इस भव्य समारोह में झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


स्वास्थ्य मंत्री ने सौंपा न्योता

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम का औपचारिक न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने इसे सहर्ष स्वीकार करते हुए अपनी उपस्थिति की पुष्टि की। उनकी मौजूदगी को लेकर राज्यभर के स्वास्थ्यकर्मियों और आम नागरिकों में उत्साह का माहौल है।


4 सितंबर को होगा भव्य आयोजन

यह आयोजन 4 सितंबर को रांची के कांके स्थित रिनपास परिसर में होगा। शताब्दी समारोह में देश-विदेश के नामचीन डॉक्टर, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधुनिक तकनीक को लेकर महत्वपूर्ण चर्चाएं भी होंगी।


मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि रिनपास का शताब्दी वर्ष राज्य के लिए गर्व का विषय है। यह न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश के मानसिक स्वास्थ्य क्षेत्र को नई पहचान देगा और मनोचिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version