📍 बोकारो: राशन दुकान में चोरी, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
बोकारो: बोकारो जिला अंतर्गत रेलवे विधान चौक स्थित हरविन्द कुमार गुप्ता के राशन दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की। चोरों ने दुकान से हॉरलिक्स, डियोड्रेंट, च्यवनप्राश, शैम्पू, साबुन सहित कई दैनिक उपयोग की वस्तुएं चोरी कर लीं।
दुकानदार हरविन्द कुमार गुप्ता (उम्र 42 वर्ष), निवासी रेलवे कॉलोनी, थाना बालीडीह, जिला बोकारो ने घटना की जानकारी बालीडीह थाना को लिखित आवेदन देकर दी।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बालीडीह थाना कांड संख्या 213/25 के तहत धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज की और जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने मानवीय सूचना और सटीक अनुसंधान के आधार पर 24 घंटे के भीतर आरोपी राहुल कुमार सिंह (पिता: दीपक सिंह), निवासी बियाडा बाजार, दुर्गा मंदिर के पास को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी का पूरा सामान, एक लाल गमछा और एक लोहे का रॉड बरामद किया गया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में चोरी की बात स्वीकार की। उल्लेखनीय है कि राहुल पूर्व में भी जीआरपी कांड संख्या 15/21 में लिप्त पाया गया है।
बरामद सामग्री में शामिल वस्तुएं:
-
हॉरलिक्स – 7 डब्बा
-
डियोड्रेंट – 14 पीस
-
च्यवनप्राश – 5 पीस
-
शैम्पू – 7 बोतल
-
साबुन – 10 पीस
-
अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुएं
इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में कुल 7 पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अन्य संलिप्त अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी रखे हुए है।
