Home CRIME रांची रेलवे स्टेशन पर 13 किलो गांजा बरामद, RPF की बड़ी कार्रवाई

रांची रेलवे स्टेशन पर 13 किलो गांजा बरामद, RPF की बड़ी कार्रवाई

0
रांची रेलवे स्टेशन पर 13 किलो गांजा बरामद, RPF की बड़ी कार्रवाई

ट्रेन के AC कोच में लावारिस ट्रॉली बैग से मिला 13 पैकेट गांजा, कीमत करीब 6.5 लाख रुपये

रांची रेलवे स्टेशन पर 13 किलो गांजा बरामद, RPF की बड़ी कार्रवाई

रांची रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन से 13 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी रांची को सौंप दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, रेल सुरक्षा बल रांची मंडल के कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देश पर लगातार स्टेशन और ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 6 मई 2026 को आरपीएफ पोस्ट रांची और आरपीएफ टीम रांची के अधिकारी स्टेशन पर चेकिंग ड्यूटी में तैनात थे।

AC कोच में मिला संदिग्ध ट्रॉली बैग

जांच के दौरान ट्रेन संख्या 18523 एक्सप्रेस के रांची स्टेशन पहुंचने पर कोच संख्या A-2 की सीट संख्या 37 के नीचे एक हरे रंग का ट्रॉली बैग लावारिस हालत में मिला। बैग संदिग्ध लगने पर आरपीएफ टीम ने उसकी जांच की।

तलाशी के दौरान बैग से भूरे रंग के प्लास्टिक रैपर में लिपटे 13 पैकेट बरामद हुए। प्राथमिक जांच में यह गांजा प्रतीत हुआ। इसके बाद सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ मुरी श्री एस.सी. सहाय को सूचना दी गई।

डीडी किट जांच में गांजा की पुष्टि

आरपीएफ अधिकारियों की मौजूदगी में सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए डीडी किट से जांच की गई, जिसमें बरामद पदार्थ गांजा पाया गया। सभी पैकेटों का कुल वजन 13 किलोग्राम निकला।

इसके बाद आरपीएफ टीम ने गांजा जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपीएस रांची को सौंप दिया।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी

इस अभियान में आरपीएफ पोस्ट रांची के उप निरीक्षक सूरज पांडे और संजय कुमार के अलावा आरपीएफ टीम रांची के एएसआई अनिल कुमार, आर.के. सिंह, दिनेश प्रसाद और हेमंत शामिल थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version