Home CRIME रांची में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

रांची में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

0
रांची में गांजा तस्करी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, 1 किलो 31 ग्राम गांजा, मोबाइल और स्कूटी बरामद

रांची। कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें जेल मोड़ तालाब के पास अवैध गांजा की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और दो व्यक्तियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि वर्मा (उम्र करीब 28 वर्ष) और जनार्दन दास (उम्र करीब 32 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों रांची जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपियों के पास से कुल 1 किलो 31 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा दो मोबाइल फोन, एक स्कूटी (नंबर JH01DX1350) और 1650 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे गांजा गांव-देहात और बाहरी क्षेत्रों से खरीदकर रांची शहर में अलग-अलग लोगों को सप्लाई करते थे। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।

इस मामले में कोतवाली थाना कांड संख्या 94/26 के तहत NDPS एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में कोतवाली थाना के कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही और गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version