Home CRIME रांची पुलिस ने चेन छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, सोने के...

रांची पुलिस ने चेन छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, सोने के आभूषण बरामद

0

रांची पुलिस ने चेन छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

रांची: राजधानी रांची में हाल के दिनों में लगातार हो रही चेन छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया था। इसी क्रम में 11 सितंबर 2025 को चुटिया थाना अंतर्गत निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर के पास एक महिला से बाइक सवार अपराधियों ने सोने का चेन छीन लिया।

मामले में चुटिया थाना कांड संख्या-309/2025, दिनांक 11.09.2025, धारा 309(6) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नगर रांची के नेतृत्व में तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की गई।

गिरफ़्तारी और बरामदगी

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ मुख्य आरोपी मो. असरुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने रांची के विभिन्न इलाकों में लगभग 12-14 जगहों पर चेन छिनतई करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छिनतई का सोना खरीदने वाले महामाया ज्वेलर्स, कडरू फुल टोली के मालिक पप्पु कुमार उर्फ पप्पु सोनार को भी गिरफ्तार किया।

छापेमारी के दौरान महिला से छीना गया सोने का चेन सहित कुल 30.08 ग्राम सोना और सोना गलाने का सामान बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. मो. असरुद्दीन अंसारी (45 वर्ष), पिता – जुलफान अंसारी, निवासी – हीरी बड़का टोली, थाना-लोहरदगा, जिला-लोहरदगा

  2. पप्पु कुमार उर्फ पप्पु सोनार (40 वर्ष), पिता – झुलन प्रसाद, निवासी – मधुकम, थाना-सुखदेवनगर, जिला-रांची

दोनों अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। ये पूर्व में भी कई लूट व छिनतई कांडों में जेल जा चुके हैं।

बरामद सामान

  • सोने का टूटा चेन – 01 पीस (8.15 ग्राम)

  • नोज पिन – 141 पीस (लगभग 17 ग्राम)

  • नथिया – 08 पीस (1.54 ग्राम)

  • सोने के टुकड़े – 06 पीस (0.76 ग्राम)

  • कुल बरामद सोना – लगभग 30.08 ग्राम

  • सोना गलाने का सामान

  • घटना में प्रयुक्त काला मोटरसाइकिल (फर्जी नंबरी JH01C7844) एवं हेलमेट

छापामारी दल के सदस्य

  1. पु.नि. प्रकाश रजक, थाना प्रभारी काके

  2. पु.नि. दीपिका प्रसाद, थाना प्रभारी डोरंडा

  3. पु.अ.नि. काफिल अहमद, काके थाना

  4. पु.अ.नि. विवेक कुमार, चुटिया थाना

  5. पु.अ.नि. जितेन्द्र मिश्र, चुटिया थाना

  6. पु.अ.नि. मनोज करमाली, काके थाना

  7. स.अ.नि. मो. शोएब, डोरंडा थाना

  8. पु.अ.नि. अनुरंजन कुमार, रातु थाना

  9. पु.अ.नि. संतोष यादव, पिठौरिया थाना

  10. पु.अ.नि. आजाद अंसारी, डोरंडा थाना

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version