Home NEWS BOKARO बोकारो एयरपोर्ट का नामकरण ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन हवाई अड्डा’ करने की...

बोकारो एयरपोर्ट का नामकरण ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन हवाई अड्डा’ करने की मांग

0

बोकारो हवाई अड्डे का नाम ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन हवाई अड्डा’ रखने की मांग

बोकारो : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी और बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने सोमवार, 25 अगस्त 2025 को बोकारो हवाई अड्डे का नामकरण ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन हवाई अड्डा’ करने की मांग उठाई। इसके लिए उन्होंने रांची में चल रहे अनुपूरक बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक मांग पत्र सौंपा।

दिशोम गुरु के योगदान का उल्लेख

मांग पत्र में कहा गया है कि बोकारो न केवल झारखंड की औद्योगिक नगरी है, बल्कि यह दिशोम गुरु शिबू सोरेन की कर्मभूमि भी रही है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के उत्थान और आदिवासियों, वंचितों एवं शोषितों की आवाज बुलंद करने में समर्पित किया। उनका संघर्ष और योगदान पूरे देश के लिए प्रेरणादायक रहा है।

नेताओं ने सौंपा मांग पत्र

इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे, मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो, विधायक उमाकांत रजक और विधायक दशरथ गागराई को भी मांग पत्र की प्रति सौंपी गई।

झामुमो नेताओं की अपील

नेताओं ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जनभावना और गुरुजी के योगदान को ध्यान में रखते हुए झारखंड विधानसभा या मंत्रिपरिषद की ओर से एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाए। उनका मानना है कि यह कदम गुरुजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और झारखंड की जनता के आत्मसम्मान व गौरव का प्रतीक भी बनेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version