Home NEWS DHANBAD आमटाल कुंज वर्णन पाला कीर्तन के साथ दो दिवसीय अखंड हरि कीर्तन...

आमटाल कुंज वर्णन पाला कीर्तन के साथ दो दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का भव्य समापन

0
आमटाल कुंज वर्णन पाला कीर्तन के साथ दो दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का भव्य समापन

आमटाल कुंज वर्णन पाला कीर्तन के साथ दो दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का भव्य समापन

बलियापुर (झारखंड):
बलियापुर प्रखंड अंतर्गत आमटाल पंचायत में आयोजित दो दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का समापन. मंगलवार 29 अप्रैल को कुंज वर्णन पाला कीर्तन के साथ भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। यह आयोजन श्री श्री हरि कीर्तन सोलोआना नीलकोठी (विवेकानंद क्लब) द्वारा संपन्न किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

हरि कीर्तन की शुरुआत 26 अप्रैल, शनिवार को शुभ गंधा-अधिवास से हुई थी। इस दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव में लीला कीर्तनिया श्री मनोरंजन चक्रवर्ती एवं श्रीमती सुमित्रा चक्रवर्ती (पुरुलिया, पश्चिम बंगाल) ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल एवं रास लीलाओं का मार्मिक वर्णन किया। गोपियों के वियोग और पुनर्मिलन की लीलाएं सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। जय श्रीकृष्ण के जयकारों और महिलाओं की उलुर ध्वनि से मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही रंग कीर्तन और झांकी। श्री परिमल बाबाजी महिला रंगदल मंडली, तालबेडिया, निरसा एवं श्री श्री गौउर हरि कीर्तन गर्ल्स रंगदल, आमटाल द्वारा रंग-बिरंगे परिधानों में भव्य झांकी निकाली गई, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।

पूजन-अर्चन की विधि पुजारी पप्पू चक्रवर्ती और वैष्णव सुरेश दास के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। समापन के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में महिलाओं.

पूरे आयोजन के दौरान गांव के युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।  धार्मिक आयोजनों से गांव में शांति, सुख-समृद्धि, वर्षा और मानसिक शांति का अनुभव होता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version