Home BIHAR राघोपुर से पटना की दूरी सिमटी: कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल...

राघोपुर से पटना की दूरी सिमटी: कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल की सम्पर्कता का लोकार्पण उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा ने किया

0
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल की पटना-राघोपुर सम्पर्कता का किया लोकार्पण। यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ेगा, यातायात में आएगी तेजी।

उपमुख्यमंत्रियों ने किया लोकार्पण, राघोपुर से राजधानी की दूरी होगी सुगम

पटना: बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के अंतर्गत पटना से राघोपुर की सम्पर्कता का लोकार्पण राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा द्वारा किया गया।

यह 19 किलोमीटर लंबी परियोजना बिहार की बड़ी बुनियादी उपलब्धियों में एक मानी जा रही है। इसमें 9.76 किलोमीटर लंबा हिस्सा गंगा नदी पर बना एक्स्ट्रा डोज़्ड केबल स्टे ब्रिज है, जो कि तकनीकी दृष्टि से आधुनिक एवं स्थायी संरचना है।

गौरतलब है कि यह पुल गंगा पर बना पहला स्थायी 6 लेन पुल है, जो राघोपुर को सीधे राजधानी पटना से जोड़ता है। इसकी चौड़ाई 32 मीटर रखी गई है और इसे 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यातायात के लिए डिजाइन किया गया है।

राज्य के विकास में एक नया अध्याय

इस पुल के माध्यम से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सीधा संपर्क स्थापित हो गया है। इससे महात्मा गांधी सेतु पर यातायात का दबाव कम होगा और पटना समेत आसपास के क्षेत्रों में विकास की गति को नया आयाम मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “यह परियोजना मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के विजन और केंद्र एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। यह पुल सिर्फ एक संरचना नहीं बल्कि लाखों लोगों के जीवन को जोड़ने वाला सेतु है।”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version