Home NEWS मुख्य न्यायाधीशों का तबादला: जस्टिस तारलोक सिंह चौहान बने झारखंड हाईकोर्ट के...

मुख्य न्यायाधीशों का तबादला: जस्टिस तारलोक सिंह चौहान बने झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश

0

झारखंड हाईकोर्ट में नेतृत्व परिवर्तन, जस्टिस एम.एस. रामचंद्र राव का तबादला त्रिपुरा हाईकोर्ट

राँची: झारखंड हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिला है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में कार्यरत जस्टिस तारलोक सिंह चौहान को झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने सोमवार को उच्च न्यायपालिका में कई बदलाव करते हुए यह फैसला लिया।

वहीं, झारखंड हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश एम.एस. रामचंद्र राव को त्रिपुरा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। यह तबादले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर किए गए हैं।

यह बदलाव न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाने के दृष्टिकोण से किए जा रहे हैं। न्यायमूर्ति तारलोक सिंह चौहान की नियुक्ति से झारखंड में न्यायिक कार्यों में नई गति आने की उम्मीद की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version