Home NEWS LATEHAAR लातेहार: जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर लवलेश गंझू ने किया सरेंडर, 5 लाख...

लातेहार: जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर लवलेश गंझू ने किया सरेंडर, 5 लाख का इनामी नक्सली 50 से अधिक मामलों में था वांछित

0

पुलिस और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में सरेंडर, सरकार से मिला 5 लाख का प्रतीकात्मक चेक, उग्रवाद छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का संकल्प


लातेहार: झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के कुख्यात सबजोनल कमांडर लवलेश गंझू ने मंगलवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। लवलेश पर झारखंड सरकार ने पाँच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वह लातेहार सहित आसपास के जिलों में हत्या, लूट, रंगदारी और धमकी के 50 से अधिक मामलों में वांछित था।

लातेहार पुलिस लाइन में आयोजित आत्मसमर्पण कार्यक्रम के दौरान आईजी सुनील भास्कर, एसपी कुमार गौरव, एसएसबी 32 बटालियन के कमांडेंट राजेश सिंह और सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेंट यादराम बुनकर मौजूद रहे। लवलेश की पत्नी और बच्चे भी इस दौरान उसके साथ थे।

सरेंडर के बाद लवलेश ने कहा कि वह जेल से रिहा होने के बाद मेहनत-मजदूरी कर ईमानदारी से जीवन बिताना चाहता है और अपने बच्चों को पढ़ाकर एक बेहतर भविष्य देना चाहता है। पुलिस प्रशासन ने उसे पांच लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक सौंपा।

इस अवसर पर आईजी सुनील भास्कर ने कहा, “सरकार का लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक झारखंड को उग्रवाद और नक्सलवाद से मुक्त किया जाए। लातेहार अब इस लक्ष्य की अंतिम कड़ी है। बाकी बचे उग्रवादियों से अपील है कि वे भी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटें।”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version