Home NEWS CHAS झामुमो की बढ़ती ताकत: बोकारो-चास में सैकड़ों लोग पार्टी से जुड़े

झामुमो की बढ़ती ताकत: बोकारो-चास में सैकड़ों लोग पार्टी से जुड़े

0

बोकारो-चास में सैकड़ों लोग पार्टी से जुड़े

बोकारो: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) चास नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया की अध्यक्षता में आज चीरा चास गुरु जी के फार्म हाउस में सदस्यता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन सचिव भगीरथ शर्मा ने किया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी पर अपना विश्वास जताया।

मंटू यादव बोले – जनता झामुमो की नीतियों से प्रभावित

बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि “केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व से प्रभावित होकर बोकारो शहरी क्षेत्र में लगातार भारी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। यह झामुमो की जन-कल्याणकारी नीतियों के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।”

उन्होंने नए सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलाई और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही सभी को पार्टी की विचारधारा और राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।

महिलाओं की भागीदारी को बताया सकारात्मक

चास नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया ने कहा कि “महिलाओं के झामुमो में शामिल होने से पार्टी की शक्ति और अधिक बढ़ेगी। वे राज्य के विकास और समाज की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी।”

प्रमुख सदस्य जिन्होंने ग्रहण की सदस्यता

इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग झामुमो परिवार से जुड़े। मुख्य रूप से —
रूपेश केजरीवाल, बिमल चंद्र महतो, कार्तिक महतो, मिथिलेश महतो, मैथन गोराई, अमृत महतो, मालती देवी, सुशीला किस्कू, छोटी देवी, करमी देवी, रुक्मणि देवी, सुमित्रा देवी, कल्याणी देवी, फेकनी देवी, चंपा देवी, जुली, जुबेर शाह, मयूर शाह, तारा शाह, रियाजुदीन शाह, अजाज शाह, इकरामुल शाह, इंदु शाह, हुसैन शाह, मोहबुल शाह, शमीम अली शाह समेत दर्जनों लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में मौजूद रहे कई पदाधिकारी

इस सदस्यता कार्यक्रम में झामुमो के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से —
बोकारो महानगर उपाध्यक्ष संजय केजरीवाल, प्रवक्ता राकेश सिन्हा, चास नगर उपाध्यक्ष बम पांडे, अक्लू मांझी, विजय मित्तल, पिंटू पासवान, रवि कुमार सिंह, दिनेश यादव, शांति किस्कू, अभिजीत सरकार, दुर्गा दत्ता, अभिषेक पांडे, पंकज सिंह, सोमनाथ घोष, सुनील सिंह, शंभु गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version