Home NEWS JAAMTADA जामताड़ा में रजत जयंती समारोह, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया शिलान्यास

जामताड़ा में रजत जयंती समारोह, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया शिलान्यास

0
झारखंड 25वां स्थापना दिवस रजत जयंती: जामताड़ा में भव्य समारोह, स्वास्थ्य मंत्री ने किया शिलान्यास

दुलाडीह नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में करोड़ों की योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास, लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण

झारखंड आज अपना 25वां स्थापना दिवस रजत जयंती के रूप में पूरे राज्य में उत्साह और गर्व के साथ मना रहा है। इसी क्रम में जामताड़ा जिले के दुलाडीह नगर भवन में जिला प्रशासन द्वारा भव्य स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने करोड़ों की लागत से बनने वाली विभिन्न विकास योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया। साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। मंच पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य-संगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग भर दिया।

अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में झारखंड ने क्या पाया और क्या चुनौतियाँ झेलीं, यह समझना आवश्यक है। उन्होंने राज्यवासियों को रजत जयंती पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि
“सरकार जनता के साथ है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी विभाग प्रभावी तरीके से काम कर रहे हैं।”

मंत्री ने कहा कि
“झारखंड का 25 साल का सफर मिला-जुला रहा, लेकिन पिछले 6 वर्षों में जिस तेज़ी से काम हुए हैं, अगर वह पहले हुए होते तो आज जनता और अधिक खुशहाल होती।”
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में विकास कार्य और गति पकड़ेंगे तथा
“ढिशुम गुरु शिबू सोरेन का सपना—एक समृद्ध और विकसित झारखंड—जल्द साकार होगा।”

कार्यक्रम में उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता, उप विकास आयुक्त, अन्य विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी तथा हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version