Home NEWS BOKARO ज्वॉइंट फोरम कमिटी में मजदूरों की ऐतिहासिक जीत – बी.के. चौधरी

ज्वॉइंट फोरम कमिटी में मजदूरों की ऐतिहासिक जीत – बी.के. चौधरी

0

✍️ भिलाई मुख्यालय में हुई बैठक, मजदूरों की लंबित मांगों पर बड़ा फैसला

रांची/भिलाई: फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (FSNL), जिसे अब कोनाईको ग्रुप ऑफ जापान ने अधिग्रहित कर फेरो स्क्रैप प्राइवेट लिमिटेड के रूप में स्थापित किया है, में मजदूरों और कर्मचारियों को बड़ी जीत मिली है।

04 सितंबर 2025 को भिलाई स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित ज्वाइंट फोरम कमिटी (JFC) की बैठक में मजदूर हित में लंबित मांगों को मान लिया गया। इस बैठक में पहली बार जय झारखंड मजदूर समाज को शामिल होने का निमंत्रण दिया गया, जिसे मजदूरों ने ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

🔹 बोनस और भत्तों में बढ़ोतरी

पिछली तुलना में 2,000 रुपये की वृद्धि के साथ इस बार 23,000 रुपये बोनस घोषित।

कर्मचारियों से अब प्राइवेट रेंट कटौती नहीं होगी, बल्कि उतनी राशि क्वार्टर मेंटेनेंस के नाम पर दी जाएगी।

पहली बार कंपनी में नाइट शिफ्ट भत्ता लागू हुआ, अब प्रत्येक रात्रि ₹180 भत्ता मिलेगा।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अब एनपीएस में जमा राशि वापस मिलेगी।

🔹 ठेकाकर्मियों और मजदूरों के लिए राहत

पहले से वंचित ठेकाकर्मियों को भी अब AWA के नाम पर ₹1,000 मिलेगा।

मार्च 26 के बाद नए टेंडर में सभी मजदूरों को ₹4,100 AWA दिया जाएगा।

🔹 चिकित्सा सुविधा पर भी पहल

बैठक में आश्वासन दिया गया कि जैसे अधिकारियों को मेडिक्लेम के तहत 40,000 रुपये वार्षिक OPD मिलता है, वैसे ही कर्मचारियों को भी यह सुविधा दी जाएगी। इस पर अगले JFC बैठक में फैसला लिया जाएगा।

🎉 मजदूरों का जोश और स्वागत

बैठक से लौटने पर जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी.के. चौधरी का मजदूरों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा—
“यह ऐतिहासिक जीत मजदूरों और कर्मचारियों के सात वर्षों के आंदोलन का परिणाम है। यह जीत आप सभी की है।“

👥 बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग

संयुक्त महामंत्री अनिल कुमार, एस.के. सिंह, आई. अहमद, रमा रवानी, सुरेश प्रसाद, सुभाष चंद्र बाउरी, कमालुद्दीन खान, घनश्याम सिंह, राजू लहरी, नासिर अहमद खान, सी.बी. प्रसाद, एम.के. मिश्रा, आर.के. सिंह, सुनिल चौधरी, बिजय कुमार, गुलजार सिंह समेत कई पदाधिकारी और मजदूर उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version