Home NEWS दिवाली मेला के लिए CM हेमन्त सोरेन को जेसोवा ने दिया आमंत्रण

दिवाली मेला के लिए CM हेमन्त सोरेन को जेसोवा ने दिया आमंत्रण

0

दिवाली मेला के लिए CM हेमन्त सोरेन को जेसोवा ने दिया आमंत्रण

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।

9 से 13 अक्टूबर तक मोरहाबादी मैदान में होगा दिवाली मेला

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जेसोवा द्वारा राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक दिवाली मेला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

सामाजिक कार्यों की दी जानकारी

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जेसोवा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कल्याण कार्यों, कार्यक्रमों और गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल थीं

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमारी, सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, कार्यकारिणी समिति सदस्य रंजना कुमार एवं ज्योति मंजू शामिल थीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version