Home NEWS JAAMTADA जामताड़ा जनता दरबार: बुजुर्ग महिला की पेंशन समस्या का हुआ समाधान, उपायुक्त...

जामताड़ा जनता दरबार: बुजुर्ग महिला की पेंशन समस्या का हुआ समाधान, उपायुक्त की तत्परता से हुई भावुक

0

मिहिजाम की बुजुर्ग महिला को दो साल बाद मिला पेंशन का अधिकार, उपायुक्त रवि आनंद की तत्परता से मिली राहत

जामताड़ा: जामताड़ा जिला समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में शुक्रवार को मानवता और प्रशासनिक संवेदनशीलता की एक मिसाल देखने को मिली। मिहिजाम निवासी एक बुजुर्ग महिला ने उपायुक्त रवि आनंद के समक्ष अपनी पेंशन से जुड़ी समस्या को लेकर गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उन्हें वर्ष 2022 में मात्र 6000 रुपये की पेंशन मिली थी, जिसके बाद से अब तक उन्हें कोई भुगतान नहीं हुआ है।

महिला की पीड़ा को सुनकर उपायुक्त रवि आनंद ने मामले को गंभीरता से लिया और मौके पर ही संबंधित विभाग को निर्देश देकर तकनीकी अड़चनें दूर कराईं। तत्परता दिखाते हुए उपायुक्त ने बुजुर्ग महिला को आश्वस्त किया कि उनके बैंक खाते में 20,000 रुपये की लंबित पेंशन राशि भेज दी गई है, जो तकनीकी कारणों से अटकी हुई थी। साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि अब से पेंशन की राशि समय पर मिलती रहेगी।

उपायुक्त के सम्मानपूर्ण व्यवहार और त्वरित कार्रवाई से भावुक होकर बुजुर्ग महिला ने उन्हें आशीर्वाद दिया।
इस घटना से न सिर्फ प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम हुई है, बल्कि यह दर्शाता है कि जनहित के प्रति संवेदनशील प्रशासन आम लोगों की समस्याओं का समाधान कर सकता है। उपायुक्त की इस मानवीय पहल की सराहना की जा रही है और यह अन्य अधिकारियों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बन रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version