Home CRIME जामताड़ा में साइबर अपराधियों का गिरोह धरा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जामताड़ा में साइबर अपराधियों का गिरोह धरा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0

जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : साइबर अपराधियों के गिरोह का भंडाफोड़, चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर अपराधियों के एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हीरालाल महतो, विनोद सिंह, सहायक उपनिरीक्षक स्टनेली हेम्ब्रम और पुलिस बल ने ग्राम मोहनपुर बाथानटांड़ स्थित पलाश झाड़ी के पास छापामारी की।

चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

छापामारी के दौरान चार साइबर अपराधी रंगे हाथों पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई—

  • रोहित कुमार मंडल (25 वर्ष), ग्राम कुरता

  • खोगेन दाॅं (21 वर्ष), ग्राम बिष्टोपुर

  • कैलाश मंडल (36 वर्ष), ग्राम मुरलीडीह

  • चंद्र मोहन मंडल (34 वर्ष), ग्राम मुरलीडीह

सभी आरोपी जिला जामताड़ा के रहने वाले बताए गए हैं।

भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद

पुलिस ने मौके से फर्जी मोबाइल सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, चेक बुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, नगद राशि और एक मोटरसाइकिल बरामद किया। यह बरामदगी गिरोह की संगठित साइबर ठगी गतिविधियों को उजागर करती है।

दर्ज हुआ मामला, भेजे गए जेल

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 56/25 (दिनांक 26.08.2025) दर्ज किया गया है। उन पर भारतीय न्याय संहिता (B.N.S 2023) की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ आईटी एक्ट 66 (b)(c)(d) और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 की धारा 42 (3)(e) के तहत केस दर्ज किया गया है।

आवश्यक पूछताछ के बाद चारों गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

साइबर अपराध पर लगाम की दिशा में सफलता

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता है। इस ऑपरेशन से साइबर ठगी नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी और आम जनता को राहत मिलेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version