Home NEWS BOKARO Bokaro Candle March में बवाल: विधायक जयराम महतो ने युवक का मोबाइल...

Bokaro Candle March में बवाल: विधायक जयराम महतो ने युवक का मोबाइल पटका, वीडियो वायरल

0
पुष्पा केस के कैंडल मार्च में हंगामा, विधायक जयराम महतो पर मोबाइल तोड़ने का आरोप

पुष्पा केस के कैंडल मार्च में हंगामा, विधायक जयराम महतो पर मोबाइल तोड़ने का आरोप

बोकारो | पुष्पा कुमारी हत्याकांड को लेकर निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान एक नया विवाद सामने आया है। डुमरी विधायक जयराम महतो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक युवक का मोबाइल फोन छीनकर सड़क पर पटकते नजर आ रहे हैं।

रविवार को चास में आयोजित इस कैंडल मार्च में लोग शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला ने विधायक के सामने उनकी पार्टी से जुड़े एक नेता पर पैसे लेने का आरोप लगाया, जिसके बाद माहौल अचानक गरमा गया।

वीडियो वायरल :  

जानकारी के अनुसार, पुष्पा कुमारी की मां रेखा देवी ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की खोज में मदद के नाम पर उनसे 10 हजार रुपये लिए गए थे। यह पैसा उन्होंने स्वयं सहायता समूह से कर्ज लेकर दिया था। कैंडल मार्च के दौरान जब यही मुद्दा उठाया गया, तो विधायक जयराम महतो नाराज हो गए और महिला के साथ बहस करने लगे।

इसी बीच उनकी नजर एक युवक पर पड़ी, जो इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहा था। आरोप है कि विधायक ने गुस्से में युवक का मोबाइल छीन लिया और उसे सड़क पर पटक दिया, जिससे फोन टूट गया। इस घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए और कुछ लोगों ने नाराजगी भी जताई।

हंगामा बढ़ता देख विधायक वहां से अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गए। हालांकि, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब कैंडल मार्च का उद्देश्य पुष्पा कुमारी को न्याय दिलाना और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाना था। अब इस विवाद के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version