Home NEWS जैन समाज की महिलाओं ने सोल्लास मनाया सावन महोत्सव |

जैन समाज की महिलाओं ने सोल्लास मनाया सावन महोत्सव |

0

बोकारो : चास-बोकारो जैन समाज की महिलाओं ने मंगलवार को सावन महोत्सव मनाया। चास के जोधाडीह मोड़ में आयोजित इस कार्यक्रम में जैन समाज की दर्जनों महिलाएं शामिल हुईं। सभी ने पूरे उत्साह के साथ इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। हरे परिधान में सजी-संवरी महिलाओं ने सावन मास की अहमियत पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर सावन माह से संबंधित गीत-संगीत सहित अन्य कई मनोरंजक स्पर्धाएं भी हुईं। मौके पर सरोज छलानी, शशि बोथरा, पुष्पा भटेरा, सुमन चौरसिया, रेणु चौघड़िया, पूनम भाटिया, शशि भाटिया, उन्नति, हर्षा प्रिया, सुनीता कोठारी, प्रेम बैद, मृदुला बेंगानी, अलमा चौरड़िया, नीलम बैद आदि मौजूद रहीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version