Home NEWS BOKARO अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

0
अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

कालापाथर के पास छापेमारी, प्राथमिकी दर्ज; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी

बोकारो जिले में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कालापाथर के समीप मुख्य पथ पर चलाए गए छापामारी अभियान के दौरान एक ट्रैक्टर को अवैध रूप से बालू ढोते हुए पकड़ा गया।

जांच के बाद उक्त ट्रैक्टर को विधिवत जब्त कर चास मुफस्सिल थाना को सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, अजय कुमार महतो समेत पुलिस बल सक्रिय रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनिज परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version