Home NEWS BOKARO भोजुडीह रेलवे जंक्शन पर अवैध कोयला भंडारण, खनन विभाग ने जब्त किए...

भोजुडीह रेलवे जंक्शन पर अवैध कोयला भंडारण, खनन विभाग ने जब्त किए 7000 टन कोयले

0

भोजुडीह जंक्शन समीप खनन टीम ने किया निरीक्षण, लगभग 7000 टन कोयला भंडारण को किया जब्त

बोकारो: जिले के भोजुडीह रेलवे जंक्शन के समीप खनन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 7000 टन कोयला जब्त किया है। यह कोयला अवैध रूप से भंडारित पाया गया, जिसे झारखंड खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम) नियमावली, 2017 के तहत तत्काल जब्त कर लिया गया।

खनन निरीक्षण दल ने बताया कि यह कोयला रेलवे वैगनों की सफाई के दौरान जमा किया गया था। इस कार्य के लिए रेलवे ने जे.एस.आर एंटरप्राइजेज को अधिकृत किया था, लेकिन पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि इस भंडारण के लिए उक्त कंपनी के पास कोई वैध अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) नहीं है।

जिला खनन पदाधिकारी (DMO) रवि कुमार सिंह ने बताया कि बिना अनुमति किए गए इस भंडारण को अवैध मानते हुए जब्त किया गया है, और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई में खनन निरीक्षक सीताराम, पुष्कल कुमार, धर्मेन्द्र महतो तथा स्थानीय पुलिस बल भी शामिल रहे।

प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज भंडारण, परिवहन और खनन गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस प्रकार की अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version