Home NEWS मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत कन्वेंशन सेंटर का...

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत कन्वेंशन सेंटर का स्थल निरीक्षण

0

मुख्यमंत्री ने किया कन्वेंशन सेंटर का स्थल निरीक्षण

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कन्वेंशन सेंटर से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।

रुकी हुई परियोजना पर चर्चा

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत वर्ष 2018 में कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन बीच में ही यह परियोजना बंद हो गई। इस परियोजना के तहत 5 हजार लोगों की बैठने की क्षमता वाला आधुनिक कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना थी।

मुख्यमंत्री के निर्देश

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि आने वाले समय में इस निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर की उपयोगिता राज्य हित में बेहतर तरीके से सुनिश्चित की जाए। इसके लिए उन्होंने एक बेहतर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

मौके पर मौजूद अधिकारी

निरीक्षण के दौरान नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, स्मार्ट सिटी के सीईओ सूरज कुमार, जीएम स्मार्ट सिटी राकेश नंदकुलियार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version