Home CRIME गोंदा थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी...

गोंदा थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की बना रहे थे योजना

0

गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई

राँची: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रांची को 06 अगस्त 2025 को गोंदा थाना क्षेत्र में कुछ अपराधियों द्वारा अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बनाए जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (सदर) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

गठित टीम में शामिल थे:

पु0नि0 अभय कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी गोंदा

पु0अ0नि0 सनी कुमार

पु0अ0नि0 राजु कुमार गुप्ता

स0अ0नि0 रामेश्वर हाँसदा

आ0-3272 जय प्रकाश तिवारी

आ0-697 बुद्धराम राय

चा0आ0 वीरेंद्र राम

चा0आ0 इमतियाज अंसारी

गोंदा थाना सशस्त्र बल

अर्धनिर्मित भवन में छापामारी

शाम करीब 4 बजे अर्बन हार्ट स्थित एक अर्धनिर्मित भवन में जब टीम ने छापा मारा, तो वहां मौजूद अपराधी पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से निम्नलिखित अवैध हथियार बरामद हुए:

एक देसी कट्टा, एक लोहे का भुजाली

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

1. शौरभ तिर्की, पिता- मुकेश तिर्की, पता – नीचे टोला, सुकुरहुटू, थाना- काँके, जिला- रांची

अपराधिक इतिहास: काँके थाना कांड संख्या 01/2022, धारा 394 भा.द.वि.

2. रितेश गाड़ी, पिता- सुकरा गाड़ी, पता – सेमर टोली, थाना- काँके, जिला- रांची

अपराधिक इतिहास: काँके थाना कांड संख्या 221/2022, धारा 392/411/120B IPC एवं 25(1-B)(a), 25(1)(a), 26, 35 Arms Act 1959

निष्कर्ष

दोनों अपराधी किसी बड़ी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस की तत्परता और सुनियोजित कार्रवाई के कारण एक बड़ी घटना टल गई। फिलहाल दोनों अपराधियों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ एवं कानूनी कार्रवाई जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version