Home NEWS GOMIYA बोकारो पुलिस का “We’re your Friends in Uniform!” कार्यक्रम, गोमिया में स्वयंसेवकों...

बोकारो पुलिस का “We’re your Friends in Uniform!” कार्यक्रम, गोमिया में स्वयंसेवकों को किया गया सम्मानित

0

गोमिया में यातायात जागरूकता और स्वयंसेवक सम्मान कार्यक्रम आयोजित

बोकारो: पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर गोमिया थाना परिसर में Community Outreach Program ‘We’re your Friends in Uniform!’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) गोमिया एवं अंचलाधिकारी (सीओ) गोमिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था – यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज सेवा में लगे स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करना। गोमिया प्रशासन द्वारा चयनित स्वयंसेवकों को, जिन्होंने विभिन्न त्योहारों एवं आयोजनों में विधि व्यवस्था संधारण में प्रशासन का सहयोग किया था, एक-एक हेलमेट देकर सम्मानित किया गया।

स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा को लेकर दृढ़ संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया कि वे समाज के अन्य लोगों को भी यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करें।

कार्यक्रम में विशेष रूप से यह भी बताया गया कि आपातकालीन परिस्थितियों में दुर्घटनाग्रस्त लोगों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना, उन्हें जल्द से जल्द नजदीकी अस्पताल पहुंचाना और यातायात से जुड़ी जनजागरूकता अभियानों में प्रशासन का सहयोग करना अत्यंत आवश्यक है।

यह पहल बोकारो पुलिस की सामुदायिक सहभागिता और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सोच को दर्शाती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version