Home NEWS GOMIYA गोमिया में “बधाई हो, बेटी हुई है” कार्यक्रम आयोजित

गोमिया में “बधाई हो, बेटी हुई है” कार्यक्रम आयोजित

0

नवजात बेटियों के जन्म पर मिठाई खिलाकर मनाई गई खुशी

गोमिया: जिला समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर बाल विकास परियोजना गोमिया द्वारा आज दिनांक 22 अगस्त 2025 को “बधाई हो, बेटी हुई है” कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया के मातृ–शिशु वार्ड में किया गया।

इस मौके पर बीडीओ गोमिया महादेव महतो, अंचल अधिकारी सह सीडीपीओ गोमिया मो. आफताब आलम, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बलराम मुखी, महिला पर्यवेक्षिका समेत कई पदाधिकारी और चिकित्सक उपस्थित थे।


अभिभावकों को दी गई बधाई, मिठाई खिलाई

कार्यक्रम की शुरुआत नवजात बेटियों के अभिभावकों को बधाई देने से हुई। अधिकारियों ने अभिभावकों का मुंह मीठा कराया और उन्हें आवश्यक मेडिकल कीट व बच्चों से संबंधित किट प्रदान की।

सीडीपीओ मो. आफताब आलम और बीडीओ महादेव महतो ने कहा कि बेटी के जन्म को बोझ नहीं, बल्कि सौभाग्य समझा जाए। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा जैसे सभी क्षेत्रों में समान अवसर दिया जाए।


बेटियों के सम्मान को बढ़ावा

अधिकारियों ने कहा कि बेटियों के जन्म पर खुशी और उल्लास से जश्न मनाना चाहिए। जब तक समाज में मानसिक स्तर पर बेटियों को लेकर समानता का भाव नहीं आएगा, तब तक वास्तविक बदलाव संभव नहीं है।

बीडीओ महादेव महतो ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाएँ, जैसे मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का माध्यम हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को आगे बढ़ने की पूरी आज़ादी और प्रोत्साहन दें।


व्यापक भागीदारी

कार्यक्रम में चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, प्रशासनिक पदाधिकारी और परिजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे और नवजात बेटियों के जन्म की खुशी साझा की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version