Home NEWS दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हालत नाजुक, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल...

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हालत नाजुक, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

0

झारखंड: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत काफी नाजुक बनी हुई है। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां आईसीयू में विशेष निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि ब्रेन स्ट्रोक के कारण शिबू सोरेन का बायां हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया है। इसके साथ ही वे पहले से ही किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं और डायलिसिस पर हैं। इसके अलावा, उन्हें डायबिटीज भी है और कुछ साल पहले ओपन हार्ट सर्जरी हो चुकी है।

राज्यभर में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता का माहौल है। लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। JMM, भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं ने भी गंभीर चिंता व्यक्त की है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

राष्ट्रपति और राज्यपाल ने की मुलाकात

गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर गुरुजी शिबू सोरेन की तबीयत की जानकारी ली। इससे पहले राज्यपाल संतोष गंगवार भी अस्पताल पहुंचे और शिबू सोरेन से मुलाकात की थी।

वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भी शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की और शुक्रवार शाम को उनसे मिलने के लिए दिल्ली रवाना हुए।


संबंधित खबरें पढ़ें:


आप भी दिशोम गुरु के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना नीचे कमेंट में कर सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version