Home NEWS DHANBAD धनबाद सांसद ढूलू महतो के जनता दरबार में उमड़ा जनसैलाब, ऑन द...

धनबाद सांसद ढूलू महतो के जनता दरबार में उमड़ा जनसैलाब, ऑन द स्पॉट दिए समाधान के निर्देश

0

जनता दरबार में फरियादियों की भीड़, सांसद ने मौके पर दिए निदेश

धनबाद: धनबाद के सांसद ढूलू महतो के जगजीवन नगर स्थित संसदीय कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में फरियादियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूर्व घोषित इस जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा।

सांसद महोदय ने हर एक आवेदन और शिकायत को गंभीरता से सुना, और तुरंत संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को फोन कर ऑन द स्पॉट समाधान के निर्देश दिए।

जनता दरबार में नियोजन से संबंधित परेशानियां, नौकरी से हटाए जाने की शिकायतें, भूमि विवाद, रैयतों की जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, इलाज में मदद, छात्रों की शिक्षा से जुड़ी समस्याएं, साथ ही बीसीसीएल, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से संबंधित मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया।


“जनता ही मेरे लिए देव तुल्य है”

इस मौके पर सांसद ढूलू महतो ने कहा,

“जनता ही मेरे लिए देव तुल्य है। आपकी समस्याओं को हल करना मेरी पहली प्राथमिकता है। आपने मुझ पर विश्वास जताया है, और मैं न्यायसंगत तरीके से आपकी हर समस्या का समाधान करवाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। संबंधित अधिकारी को जनता की सेवा में कोताही नहीं बरतनी चाहिए, ऐसा मैं स्पष्ट संदेश देता हूं।“


जनसंपर्क और विश्वास का सेतु बना यह दरबार

सांसद महोदय का यह जनता दरबार जनसंपर्क और भरोसे का माध्यम बनता जा रहा है। उपस्थित लोगों ने समाधान की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता के लिए सांसद महोदय का आभार व्यक्त किया।

सांसद ने भरोसा दिलाया कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक न्याय पहुंचे, यही उनका संकल्प है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version