Home NEWS DHANBAD धनबाद सांसद धुल्लू महतो लद्दाख में ऊर्जा संसदीय समिति के अध्ययन दौरे...

धनबाद सांसद धुल्लू महतो लद्दाख में ऊर्जा संसदीय समिति के अध्ययन दौरे में हुए शामिल

0
सांसद धुल्लू महतो ने लद्दाख के लेह में ऊर्जा संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में भाग लिया। उन्होंने धनबाद और झारखंड की ऊर्जा जरूरतों व योगदान पर समिति के समक्ष महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

धनबाद की ऊर्जा आवश्यकताओं को लेकर सांसद ने रखे अहम सुझाव

धनबाद:धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद धुल्लू महतो आज केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की राजधानी लेह में आयोजित ऊर्जा संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्ययन दौरे में शामिल हुए। इस अध्ययन यात्रा का उद्देश्य भारत के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी जमीनी चुनौतियों, नीतियों और नवाचारों को समझना था।

सांसद महोदय ने इस दौरे में अपने सहयोगी संसदीय सदस्यों के साथ मिलकर धनबाद और झारखंड का प्रतिनिधित्व किया। बैठक में भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न सरकारी और निजी ऊर्जा कंपनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अक्षय ऊर्जा की संभावनाएं, लद्दाख जैसे दुर्गम इलाकों में ऊर्जा आपूर्ति की चुनौतियां, तथा देशभर में ऊर्जा वितरण की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

धुल्लू महतो ने अपने संबोधन में धनबाद-बोकारो क्षेत्र सहित पूरे झारखंड राज्य की ऊर्जा जरूरतों व कोयला आधारित योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने समिति को सुझाव देते हुए कहा कि झारखंड की ऊर्जा उत्पादन क्षमता को देखते हुए उसे केंद्रीय योजनाओं में प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version