Home CRIME 📰 मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़: तीन गिरफ्तार, छह बाइक जब्त

📰 मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़: तीन गिरफ्तार, छह बाइक जब्त

0

धनबाद | 11 जुलाई 2025
दिनांक 10 जुलाई की रात करीब 8 बजे कालूबथान ओपी प्रभारी को एक गुप्त सूचना मिली कि थाना निरसा कांड संख्या 375/25 में चोरी गई मोटरसाइकिल को पिंड्राहाट से कलियासोल की ओर जाते देखा गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी द्वारा वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके पश्चात एसएसपी धनबाद के निर्देश पर डीएसपी निरसा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जांच अभियान चलाया गया।

टीम ने पिंड्राहाट-कलियासोल मुख्य मार्ग पर चेकिंग अभियान शुरू किया, जहां रात 8:30 बजे दो मोटरसाइकिल सवारों को रोकने की कोशिश की गई। पुलिस को देख एक व्यक्ति भागने में सफल रहा, जबकि दूसरे को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का खुलासा:

गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम विजय महतो उर्फ हरिबोल महतो, ग्राम सावलापुर, थाना बलियापुर बताया। उसके पास से चोरी की पैशन प्रो बाइक (JH-10BG-4385) बरामद की गई। भागे हुए व्यक्ति की पहचान उमेश महतो, ग्राम परसबनिया, बलियापुर के रूप में हुई।

मौके से एक और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की गई जिसका इंजन नंबर 01C18E11533 था।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा:

विजय महतो की निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के दो अन्य सदस्यों बिट्टू महतो उर्फ विकास महतो और रॉकी यादव को भी गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से अलग-अलग स्थानों से कुल छह मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।

बरामद मोटरसाइकिलों का विवरण:

  1. पैशन प्रो (JH-10BG-4385)

  2. स्प्लेंडर – बिना रजिस्ट्रेशन, इंजन नंबर 01C18E11533

  3. हीरो स्प्लेंडर प्रो (JH-10AW-8040)

  4. ग्लैमर बाइक (JH-10BX-1805)

  5. बिना रजिस्ट्रेशन – बजाज प्लेटिना (चेचिस नं-ND2DDDZZZRWE23471)

  6. काले रंग की स्प्लेंडर – इंजन और चेचिस नंबर घिसा हुआ

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:

विजय महतो उर्फ हरिबोल महतो

  • निरसा थाना कांड संख्या 369/23 (धारा 379/411)

  • निरसा थाना कांड संख्या 40/25 (बीएनएस व आर्म्स एक्ट)

बिट्टू महतो उर्फ विकास महतो

  • निरसा थाना कांड संख्या 369/23

  • चिरकुंडा थाना कांड संख्या 297/2020

रॉकी यादव

  • बलियापुर थाना कांड संख्या 212/21 (धारा 379)

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

  • नितेश कुमार मिश्रा, प्रभारी, कालूबथान ओपी

  • प्रभात रंजन राय, प्रभारी, पंचेत ओपी

  • अरुण कुमार, दुबराज महली, संतोष कुमार – सब इंस्पेक्टर

  • सिपाही: सकेन्द्र राम, गिरिवर राम

इस पूरे ऑपरेशन को लेकर निरसा थाना कांड संख्या 383/25, दिनांक 10.07.25, धारा 111(4)/111(7)/317(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version