Home NEWS धनबाद में संदिग्ध परिस्थिति में 42 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों...

धनबाद में संदिग्ध परिस्थिति में 42 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

0
धनबाद में संदिग्ध परिस्थिति में 42 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

चीरागोड़ा श्मशान रोड स्थित मैदान में मिला शव, पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद की बात आई सामने

धनबाद | 19 मई 2026

धनबाद के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब चीरागोड़ा श्मशान रोड स्थित एक ग्राउंड में 42 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान राजेश चन्द्र वंशी के रूप में हुई है, जो हीरापुर हटीया मोड़ में मोबाइल डाउनलोडिंग की दुकान चलाता था।

परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़े : बोकारो में सनसनी: दुर्गा फील्ड के पास दो युवकों पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

रात से लापता था राजेश चन्द्र वंशी

परिजनों के अनुसार, राजेश रविवार रात अपनी दुकान बंद करने के बाद घर नहीं लौटा। देर रात तक संपर्क नहीं होने पर परिवार के लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

सोमवार सुबह चीरागोड़ा श्मशान रोड स्थित ग्राउंड में उसका शव पड़ा मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पैसे के लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद

परिजनों ने बताया कि सूद में पैसे के लेन-देन को लेकर गौतम नामक व्यक्ति के साथ रविवार को राजेश की कहासुनी और बकझक हुई थी। परिवार का आरोप है कि इसी विवाद के कारण हत्या की घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव उठाने से भी रोक दिया।

यह भी पढ़े : बोकारो में बड़ी कार्रवाई: फरार आरोपी की संपत्ति कुर्क, गोमिया पुलिस ने घर पर चिपकाया इश्तेहार

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

सूचना मिलते ही धनबाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : धनबाद में प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का शिकंजा, सहयोगी सोनू दर्जी उर्फ मंजुर आलम गिरफ्तार

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version