Home NEWS BOKARO डीसी बोकारो शताब्दी मजूमदार ने वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड लाइन कार्यालय...

डीसी बोकारो शताब्दी मजूमदार ने वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड लाइन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

0

डीसी बोकारो की ओर से वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड लाइन कार्यालय का औचक निरीक्षण

बोकारो। बुधवार को उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने वन स्टॉप सेंटर एवं उसके परिसर में संचालित चाइल्ड लाइन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चाइल्ड लाइन की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली और निर्देश दिया कि प्रतिदिन प्राप्त सभी मामलों का विधिवत संधारण कर पंजी में दर्ज किया जाए।

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने वन स्टॉप सेंटर में उपलब्ध इन्फ्रास्ट्रक्चर के समुचित और मानक-आधारित उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने परिसर की तत्काल साफ-सफाई, नियमित स्वच्छता व्यवस्था और सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन का स्पष्ट निर्देश दिया।

उन्होंने वन स्टॉप सेंटर द्वारा संभाले जाने वाले मामलों, प्रक्रियाओं और सेवा अदायगी की भी समीक्षा की तथा सेवाओं की गुणवत्ता सुधार के लिए आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी (DCPO) अनीता झा, चाइल्ड लाइन को-ऑर्डिनेटर, वन स्टॉप सेंटर टीम एवं डीसीपीयू के परामर्शदात्री उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version