HomeNEWSBOKAROCISF बोकारो ने मियावाकी वन लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम...

CISF बोकारो ने मियावाकी वन लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाया

CISF बोकारो ने मियावाकी वन लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाया

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) बोकारो ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जापानी तकनीक मियावाकी वन के तहत पौधा रोपण किया है। इस पहल का उद्देश्य ऑक्सीजन बैंक बनाना है।

इस अभियान की शुरुआत CISF मुख्यालय से की गई है। डीआईजी दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में 1000 पौधे लगाकर इसकी शुरुआत की गई है। शहर से वेस्ट नारियल डाभ का भी इस प्रक्रिया में इस्तेमाल किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े :बालीडीह पुलिस ने चोरी हुई पिकअप वाहन को बिहार के आरा से बरामद किया – CITY HULCHUL

सिटी हलचल न्यूज़ चैनल के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें ।

 

CISF के बोकारो इकाई परिसर में 1000 पौधों से मियावाकी वन का उद्घाटन इकाई प्रमुख दिग्विजय कुमार सिंह ने किया। बोकारो में मियावाकी वन लगाने की यह पहली पहल है।

मियावाकी वन एक घनी और बहु-परत वाली वन प्रणाली है जिसे जापानी वनस्पतिशास्त्री अकीरा मियावाकी द्वारा विकसित किया गया था। यह तकनीक पेड़ों को प्राकृतिक वनों की तुलना में बहुत तेजी से बढ़ने और परिपक्व होने की अनुमति देती है।

वीडियो देखें

आमतौर पर पेड़ों को 12-16 फीट ऊंचाई लेने में 8-10 साल लगते हैं, जबकि मियावाकी वन में वे केवल 2 साल में यह ऊंचाई प्राप्त कर लेते हैं।

CISF की योजना शहर के अन्य क्षेत्रों में भी मियावाकी वन लगाने की है। इससे आसपास के लोगों को भरपूर ऑक्सीजन मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।

CISF बोकारो ने मियावाकी वन लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाया
CISF बोकारो ने मियावाकी वन लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाया
City Hulchul Official
City Hulchul Officialhttp://cityhulchul.in
City Hulchul Official is a digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and reliable news from Bokaro, Jharkhand, and across India. Covering local news, politics, crime, education, business, sports, and public issues, City Hulchul aims to keep readers informed with factual and unbiased reporting.
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments