Home NEWS BOKARO चिरा चास में जिम से निकलते युवक पर जानलेवा हमला, सोने की...

चिरा चास में जिम से निकलते युवक पर जानलेवा हमला, सोने की चेन छीनकर फरार हुए बदमाश

0
चिरा चास में जिम से निकलते युवक पर जानलेवा हमला, सोने की चेन छीनकर फरार हुए बदमाश

धारदार हथियारों से हमला कर किया घायल, पिस्तौल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी; पुलिस जांच में जुटी

बोकारो के चिरा चास थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला और छिनतई की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिम से बाहर निकलते ही बदमाशों ने युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।

घटना 1 मई की शाम करीब साढ़े बजे की बताई जा रही है। बेंदीटांड़ कॉलोनी निवासी हर्ष कुमार पांडेय नंदूआ स्थान स्थित एक जिम से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों के पास लोहे की रॉड, कुल्हाड़ी, चाकू और भुजाली जैसे खतरनाक हथियार थे। हमले में हर्ष पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और नाक से खून बहने लगा, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान बदमाशों ने करीब 20 ग्राम सोने की चेन भी छीन ली। आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि जिम में कुछ युवकों को धर्म विरोधी गाना बजाने से मना करने के बाद यह हमला किया गया। हमलावरों में महताब अंसारी, आरिफ अंसारी सहित 8 से 10 अज्ञात लोग शामिल बताए जा रहे हैं।

घटना के दौरान एक आरोपी ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

इस घटना के बाद पीड़ित और उसका परिवार काफी डरे हुए हैं। मामले को लेकर चास थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा सुरक्षा की मांग की गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version