Home NEWS BOKARO Bokaro में वायरल ऑडियो के बाद चास थाना प्रभारी हटाई गईं, SP...

Bokaro में वायरल ऑडियो के बाद चास थाना प्रभारी हटाई गईं, SP ने किया ट्रांसफर

0

युवक से अभद्र भाषा में बातचीत का ऑडियो हुआ था वायरल

बोकारो: Bokaro से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां वायरल ऑडियो के बाद चास थाना प्रभारी पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार, Sushma Kumari का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें वे एक युवक से अभद्र भाषा में बातचीत करती सुनाई दे रही थीं। ऑडियो में युवक का नाम Ajay बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि पहले एक महिला पुलिसकर्मी ने युवक को फोन किया और बाद में उसकी बात थाना प्रभारी से कराई गई। बातचीत के दौरान युवक ने बताया कि वह अपनी दादी के साथ डॉक्टर के पास है, इसके बावजूद उसे 15 मिनट के भीतर थाने पहुंचने का दबाव बनाया गया।
आरोप है कि इस दौरान युवक के साथ गाली-गलौज की गई और समय पर नहीं पहुंचने पर गाड़ी भेजकर उठवा लेने की भी बात कही गई।
मामले के संज्ञान में आते ही Harvinder Singh ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चास थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। उन्हें अगले आदेश तक पुलिस केंद्र, बोकारो में पदस्थापित किया गया है।
पुलिस प्रशासन के अनुसार, वायरल ऑडियो की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और प्रशासनिक सख्ती का संदेश भी गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version