Home NEWS BOKARO चास जा रहे युवक की दर्दनाक मौत: पेट्रोलियम टैंकर की टक्कर से...

चास जा रहे युवक की दर्दनाक मौत: पेट्रोलियम टैंकर की टक्कर से मौके पर गई जान

0
चास जा रहे युवक की दर्दनाक मौत: पेट्रोलियम टैंकर की टक्कर से मौके पर गई जान

बहन की शादी के लिए सामान लेने निकला था युवक, हादसे के बाद लोगों ने किया सड़क जाम, मुआवजे की मांग

झारखंड के बोकारो जिले में एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के धनबाद-पुरुलिया मुख्य मार्ग पर कांड्रा स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दीजोपद कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री था। वह अपनी बहन की शादी के लिए सामान खरीदने कुम्हार दागा गांव से चास बाजार समिति जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक को एक तेज रफ्तार पेट्रोलियम टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर धनबाद-पुरुलिया मुख्य मार्ग को लगभग एक घंटे तक जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई और मुआवजे के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया।

स्थानीय लोगों ने आरोपी पेट्रोलियम टैंकर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version