Home NEWS BOKARO चास नगर निगम क्षेत्र में बिजली संकट गहराया, फुदनीडीह सब स्टेशन को...

चास नगर निगम क्षेत्र में बिजली संकट गहराया, फुदनीडीह सब स्टेशन को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश

0

चास नगर निगम क्षेत्र में बिजली संकट, फुदनीडीह सब स्टेशन की लचर व्यवस्था से नाराज लोगों ने दर्ज कराई शिकायत

चास: चास नगर निगम क्षेत्र खासकर चिरा चास में लगातार बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। फुदनीडीह सब स्टेशन की खराब व्यवस्था से त्रस्त नागरिकों ने विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और शीघ्र समाधान की मांग की।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि फुदनीडीह सब स्टेशन से आपूर्ति होने वाली बिजली लगातार बाधित हो रही है। रात-रात भर बिजली गुल रहने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है तो वहीं वृद्धजन असुविधा से जूझ रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसद के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे और उन्होंने बिजली समस्या के स्थायी समाधान की मांग करते हुए कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी।

हालांकि, विद्युत अधीक्षण अभियंता ने बाहर निकलकर जनता की बात सुनी और स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि, “मौजूदा समय में मैनपावर की कमी और सीटीपीएस से बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। हाल ही में बिजली गिरने की वजह से सप्लाई पूरी तरह बाधित हुई है।”

उन्होंने आगे कहा कि, “समस्या के स्थायी समाधान के लिए चास से फुदनीडीह सब स्टेशन तक 33 हजार वोल्ट की नई लाइन बिछाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इससे भविष्य में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। साथ ही सब स्टेशन की क्षमता को बढ़ाने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं।”

स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version