Home NEWS BOKARO बीएसएल से सेवानिवृत कर्मचारियों की विदाई

बीएसएल से सेवानिवृत कर्मचारियों की विदाई

0
बीएसएल से सेवानिवृत कर्मचारियों की विदाई

बीएसएल से सेवानिवृत कर्मचारियों की विदाई

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट से जुलाई ‘2024 माह में सेवानिवृत होने वाले कर्मियों के लिए ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (धमन भट्ठी) एम पी सिंह उपस्थित थे। समारोह के आरम्भ में सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ नन्दा प्रियदर्शिनी ने आगंतुकों का स्वागत किया तथा सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को अंतिम निपटारा एवं मैत्री भवन से सम्बंधित जानकारी दी तथा प्रत्येक सेवानिवृत हो रहे कर्मियों का बायोडाटा प्रस्तुत किया.

बीएसएल से सेवानिवृत कर्मचारियों की विदाई
बीएसएल से सेवानिवृत कर्मचारियों की विदाई

मुख्य महा प्रबंधक (धमन भट्ठी) श्री एम पी सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को उनके निष्ठापूर्ण सेवा के लिए बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की. उन्होंने सेवा निवृत हो रहे कर्मियों को सेवा प्रमाण पत्र तथा उपहार भी भेंट किये. जुलाई ‘2024 में बी.एस.एल. से कुल 05 अधिशासी तथा 19 अनाधिशासी सेवानिवृत्त हो रहे हैं. कार्यक्रम का संचालन डॉ नन्दा प्रियदर्शिनी, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने किया. मुख्य महा प्रबंधक (डी एन डब्लू) श्री नीरज भाटिया के लिए निदेशक प्रभारी के सम्मेलन कक्ष में अलग से एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया.

विदाई समारोह के अवसर पर बी.एस.एल. के निदेशक प्रभारी श्री बीरेंद्र कुमार तिवारी, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएँ एवं अतिरिक्त प्रभार सामग्री प्रबंधन)  सी आर महापात्रा, अधिशासी निदे

बीएसएल से सेवानिवृत कर्मचारियों की विदाई

शक (वित्त एवं लेखा)  सुरेश रँगानी, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन एवं अतिरिक्त प्रभार संकार्य) राजन प्रसाद, अधिशासी निदेशक (माइंस) श्री जॉयदीप दासगुप्ता, बी जी एच के प्रभारी डॉ बी बी करुणामय सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक उपस्थित थे. निदेशक प्रभारी,  बीरेंद्र कुमार तिवारी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट की तथा सभी ने सेवानिवृत्त हो रहे  नीरज भाटिया को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version