Home NEWS BOKARO बीएसएल में नए श्रम संहिताओं पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

बीएसएल में नए श्रम संहिताओं पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

0
बीएसएल में नए श्रम संहिताओं पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

नए श्रम संहिताओं को लेकर बीएसएल में जागरूकता अभियान, एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) द्वारा नए श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स) के प्रभावी क्रियान्वयन, व्यापार सुगमता और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर एक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बोकारो निवास परिसर में किया गया।


कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक प्रभारी बी. के. तिवारी ने किया

कार्यशाला की शुरुआत बीएसएल के निदेशक प्रभारी बी. के. तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता तथा सेल के पैनल अधिवक्ता  रूपेश कुमार, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री राजश्री बनर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी)  लक्ष्मी दास, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  ए. के. शरण, मुख्य महाप्रबंधक (विधि)  राजेश कुमार और मुख्य महाप्रबंधक (एलएंडडी)  नीता बा भी उपस्थित रहीं।


श्रम संहिताओं के तहत व्यवहारिक जानकारी साझा की गई

कार्यशाला में सेल की प्रमुख इकाइयों के मानव संसाधन, औद्योगिक संबंध, श्रम कानून से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया।
मुख्य वक्ता श्री रूपेश कुमार ने चार नए श्रम संहिताओं के कानूनी प्रावधान, व्यावहारिक प्रभाव और अनुपालन संबंधी पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।


औद्योगिक समरसता और श्रमिक कल्याण की दिशा में बीएसएल की पहल

बीएसएल निदेशक श्री तिवारी ने कहा कि यह कार्यशाला न सिर्फ कानूनी अनुपालन सुनिश्चित करेगी, बल्कि इससे औद्योगिक समरसता भी मजबूत होगी और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम का समापन मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  ए. के. शरण द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version