Home NEWS BOKARO 📰 बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने बिजली और जलजमाव समस्याओं पर लिया...

📰 बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने बिजली और जलजमाव समस्याओं पर लिया संज्ञान, अधिकारियों संग की बैठक और निरीक्षण

0

जनसमस्याओं के समाधान हेतु विधायक श्वेता सिंह का क्षेत्रीय दौरा और निरीक्षण

बोकारो:अपने प्रवास से लौटते ही बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने प्रातः 8:00 बजे से ही जनसमस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्रीय निरीक्षण शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने खास तौर पर फुदनीडीह पावर सर्विस स्टेशन से जुड़ी विद्युत समस्या को लेकर गंभीरता दिखाई, जिससे चिराचास, जनवृत-9, मालती अपार्टमेंट, महेशपुर और भारत बस्ती समेत कई इलाकों की जनता प्रभावित हो रही है।

विधायक ने इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें तय हुआ कि फुदनीडीह फीडर को चास फीडर से जोड़ा जाएगा। इस प्रक्रिया में आ रही तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं को दूर करने के लिए चास नगर निगम और एनएचएआई से एनओसी प्राप्त करने हेतु विधायक को एक पत्र भी सौंपा गया। साथ ही आईटीआई मोड़ के पास बन रहे पावर ग्रिड से संबंधित समस्याओं पर भी गंभीर विचार-विमर्श हुआ।

विधायक श्वेता सिंह ने अधिकारियों के साथ फुदनीडीह फीडर का स्थल निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।


सोलगीडीह व झरियात टोला में जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, विधायक ने दिलाई राहत

चास नगर निगम के वार्ड संख्या 6 के सोलगीडीह, झरियात टोला और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। बारिश का पानी घरों में घुस गया, जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जनता द्वारा दूरभाष के माध्यम से दी गई जानकारी पर विधायक ने तुरंत स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

विधायक ने मौके पर ही संबंधित जूनियर इंजीनियर (JE) को बुलवाकर स्थिति का निरीक्षण कराया और समस्या के स्थायी समाधान हेतु नाला व सड़क निर्माण का डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही जल्द कार्य प्रारंभ कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।


बोकारो मेरी प्राथमिकता है: श्वेता सिंह

विधायक श्वेता सिंह ने कहा, “बोकारो की जनता मेरा परिवार है। इनकी सेवा और समस्याओं का समाधान ही मेरी पहली प्राथमिकता है। हर संकट की घड़ी में मैं अपने बोकारो परिवार के साथ खड़ी हूँ। आने वाले समय में बोकारो झारखंड के विकासशील मानचित्र पर एक अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा।”

इस अवसर पर पवन झा, हसी उर रहमान, निरंजन मिश्रा, शंभू दास, अमृत बावरी, अनुज दुबे सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version