Home NEWS BOKARO लगातार बारिश से बोकारो स्टील सिटी में पेड़ गिरा, मुख्य मार्ग बाधित

लगातार बारिश से बोकारो स्टील सिटी में पेड़ गिरा, मुख्य मार्ग बाधित

0

राम मंदिर से ADM ऑफिस की ओर जाने वाली सड़क पर बड़ा हादसा, CISF ने संभाला मोर्चा

बोकारो: बोकारो में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त होता जा रहा है। अब पानी के साथ-साथ बड़ी आपदाएं भी सामने आ रही हैं। ताजा मामला स्टील सिटी क्षेत्र का है, जहां एक विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़ कर मुख्य सड़क पर जा गिरा।

यह पेड़ राम मंदिर से ADM कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर गिरा, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। तत्काल राहत कार्य शुरू करने के लिए CISF की टीम मौके पर पहुंची, और पेड़ को हटाने का कार्य जारी है।

प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग से आवागमन को वैकल्पिक रूट पर डायवर्ट कर दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी बारिश के कारण शहर में कई जगहों पर जलजमाव हो गया है, जिससे पेड़ों की जड़ें कमजोर हो रही हैं। यही वजह है कि अचानक पेड़ गिरने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

स्थानीय निवासी अजय वर्मा ने बताया, “बारिश से बचने का तो इंतज़ाम था, लेकिन अब ऊपर से पेड़ गिरने लगे हैं। सड़क पर चलना ही खतरे से खाली नहीं है।”

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे जलजमाव वाले क्षेत्रों में सावधानी से चलें और पेड़ों के आसपास न रुकें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version