Home NEWS BOKARO पार्टनर को फंसाने के लिए खुद पर कराई फायरिंग, टैक्स कंसलटेंट अभिषेक...

पार्टनर को फंसाने के लिए खुद पर कराई फायरिंग, टैक्स कंसलटेंट अभिषेक प्रताप सिंह गिरफ्तार

0

टैक्स कंसलटेंट अभिषेक प्रताप सिंह गिरफ्तार

बोकारो : सेक्टर-12 क्षेत्र के क्वार्टर संख्या 1165 निवासी टैक्स कंसलटेंट अभिषेक प्रताप सिंह ने अपने ही चचेरे भाई की मदद से खुद पर फायरिंग करवाई, ताकि अपने बिजनेस पार्टनर और उसकी पत्नी को फंसा सके। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए अभिषेक प्रताप सिंह और उसके चचेरे भाई मंधीर कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

पैसे के लेन-देन को लेकर रची साजिश

पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि अभिषेक प्रताप सिंह और चंद्र मोहन ओझा बिजनेस पार्टनर थे। दोनों के बीच पैसों का लेन-देन था। चंद्र मोहन ओझा ने अभिषेक के नाम से गाड़ी खरीदी थी, लेकिन किस्त जमा न करने पर अभिषेक का सिविल स्कोर खराब हो गया। इसी बात से नाराज होकर और पैसे के विवाद में, अभिषेक ने चंद्र मोहन ओझा और उनकी पत्नी अर्चना ओझा को फंसाने की नीयत से यह फायरिंग की साजिश रची।

घटना और बरामदगी

यह घटना 23 अगस्त की रात लगभग 8:30 बजे घटी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक देसी लोडेड पिस्टल, 7.62 एमएम की 19 जिंदा गोलियां, घटना में इस्तेमाल किया गया काला पल्सर बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

झूठा मामला भी दर्ज कराया

फायरिंग के बाद अभिषेक प्रताप सिंह ने सेक्टर-12 थाना में अपने पार्टनर चंद्र मोहन ओझा और उनकी पत्नी अर्चना ओझा के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, ताकि उन्हें दोषी ठहराया जा सके। लेकिन पुलिस की जांच में पूरी सच्चाई सामने आ गई और दोनों आरोपी गिरफ्तार हो गए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version