Home NEWS BOKARO सेल बोकारो इस्पात संयंत्र के कोक-ओवन ठेका मजदूरों का प्रबंधन के खिलाफ...

सेल बोकारो इस्पात संयंत्र के कोक-ओवन ठेका मजदूरों का प्रबंधन के खिलाफ विराट प्रदर्शन, 5 सितंबर को हड़ताल की चेतावनी

0

बोकारो: सेल/बोकारो इस्पात संयंत्र के कोक-ओवन विभाग के ठेका मजदूरों ने प्रबंधन की कथित तानाशाही नीतियों के खिलाफ क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ (हिन्द मजदूर सभा) के बैनर तले मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पर जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन की शुरुआत बैट्री नंबर-08 से रैली के रूप में हुई, जो नारों के बीच मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचकर विशाल सभा में परिवर्तित हो गई।

संघ के महामंत्री सह सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने कहा कि वर्षों के संघर्ष और बलिदान से हासिल मजदूरों के अधिकार और सुविधाओं को मौजूदा कोक-ओवन, बोकारो और सेल प्रबंधन के अधिकारी समाप्त कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि उत्पादन में प्रत्यक्ष योगदान देने वाले स्किल्ड ठेका मजदूर और उनके परिवार इलाज के लिए भटक रहे हैं, जबकि प्रबंधन मजदूरों की समस्याओं को नजरअंदाज कर वाहवाही लूटने में व्यस्त है।

प्रमुख आरोप और मुद्दे

  • ग्रेड प्रमोशन (USW से SW) पर समझौते से मुकरना

  • प्रोत्साहन भत्ते में कटौती (बैट्री नंबर 03 और 04)

  • बिना सुरक्षा प्रोटोकॉल के जबरन काम लेना

  • ग्रेच्युटी, नाइट शिफ्ट एलाउंस और अन्य भत्तों का अभाव

  • मजदूरों के साथ गाली-गलौज और मारपीट

  • ए.डब्ल्यू.ए. राशि को वेतन का भाग मानने में दोहरा रवैया

  • सुरक्षा उपकरण, कपड़ा, जूता और उत्तम औजार की कमी

सिंह ने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने तुरंत समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो 5 सितंबर 2025 को पूरा कोक-ओवन बंद कर दिया जाएगा।

सभा को संबोधित करने वालों में आर.के. सिंह, शशिभूषण, जुम्मन खान, हरेराम, प्रेमचंद, प्रेम शंकर सिन्हा, नागेंद्र कुमार, चंद्र प्रकाश, आनंद कुमार, उज्जवल कुमार, राजेश तिवारी, अमित यादव, नितेश कुमार, अमित कुमार सिंह, मुख्तार अंसारी, अजय अदक, रौशन कुमार सहित कई नेता शामिल थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version