Home NEWS BOKARO बोकारो: 18 और 20 जुलाई को सभी शहरी मतदान केंद्रों पर लगेगा...

बोकारो: 18 और 20 जुलाई को सभी शहरी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष शिविर, मतदाता गणना प्रपत्र भरने का मिलेगा अवसर

0
SIR-2026 अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर 18 और 20 जुलाई को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

SIR-2026 अभियान के तहत चास नगर निगम और बोकारो स्टील सिटी के सभी बूथों पर BLO रहेंगे मौजूद, मतदाताओं को मिलेगी हर प्रकार की सहायता।

बोकारो | 17 जुलाई 2026 : बोकारो जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत 18 जुलाई (शनिवार) और 20 जुलाई (सोमवार) को शहरी क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने छूटे हुए मतदाताओं से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर गणना प्रपत्र प्राप्त करें, भरें और वहीं जमा करें।


18 और 20 जुलाई को शहरी क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष शिविर

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान को सफल बनाने के लिए बोकारो जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर 18 जुलाई 2026 (शनिवार) और 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को चास नगर निगम और बोकारो स्टील सिटी के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा गणना प्रपत्र

विशेष शिविर उन मतदाताओं के लिए आयोजित किए जा रहे हैं, जिन्हें अब तक गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे मतदाता अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर प्रपत्र प्राप्त करें, उसे भरें और उसी दिन जमा करें।

भरे हुए प्रपत्र भी शिविर में कर सकेंगे जमा

जिन मतदाताओं ने गणना प्रपत्र प्राप्त कर लिया है लेकिन अब तक उसे जमा नहीं किया है, वे भी विशेष शिविर में पहुंचकर अपना भरा हुआ प्रपत्र जमा कर सकते हैं। इससे मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समय पर पूरा किया जा सकेगा।

BLO देंगे पूरी सहायता

जिला प्रशासन के अनुसार, सभी मतदान केंद्रों पर नियुक्त बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) निर्धारित समय तक उपस्थित रहेंगे। वे मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने और आवेदन जमा कराने में सहायता प्रदान करेंगे।

अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे जानकारी

डीईओ सह डीसी अजय नाथ झा ने सभी ईआरओ और एईआरओ को निर्देश दिया है कि विशेष शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक शहरी मतदाता समय पर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version