Home NEWS BOKARO बोकारो में SC/ST एक्ट मामले का वारंटी गिरफ्तार, चास पुलिस की कार्रवाई

बोकारो में SC/ST एक्ट मामले का वारंटी गिरफ्तार, चास पुलिस की कार्रवाई

0

कोर्ट से जारी था गैरजमानती वारंट, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशी की तैयारी

बोकारो: बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए SC/ST एक्ट मामले के एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत सिंह उर्फ अजीत कुमार सिंह (56 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार दिनांक 18 मई 2026 को माननीय न्यायालय Court of Addl. Session Judge-1 Cum Spl. Judge Bokaro द्वारा निर्गत SC/ST Case No-08/2022 के तहत आरोपी के खिलाफ जारी गैरजमानती वारंट के आधार पर कार्रवाई की गई।
मामला IPC की धारा 504, 506, 34 एवं SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(x) से संबंधित बताया गया है।

यह भी पढ़े : ट्रैक्टर चोरी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी राजा मल्हार गिरफ्तार

राणा प्रताप नगर से हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपी अजीत सिंह उर्फ अजीत कुमार सिंह, स्वर्गीय सुदामा सिंह के पुत्र हैं और चास थाना क्षेत्र के राणा प्रताप नगर, सूर्य मंदिर के समीप के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

छापेमारी टीम में शामिल रहे पुलिसकर्मी
गिरफ्तारी अभियान में पुलिस पदाधिकारी मुकेश दयाल सिंह, संदीप कुमार एवं आरक्षी महावीर कुमार शामिल थे।

यह भी पढ़े : स्कूल के लिए निकला 13 वर्षीय छात्र लापता, बोकारो पुलिस ने इटावा से सकुशल किया बरामद

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version