Home NEWS BOKARO बोकारो रेलवे स्टेशन पर गांजा बरामद: RPF की कार्रवाई में 11 किलो...

बोकारो रेलवे स्टेशन पर गांजा बरामद: RPF की कार्रवाई में 11 किलो से अधिक नशीला पदार्थ जब्त

0
बोकारो रेलवे स्टेशन पर गांजा बरामद: RPF की कार्रवाई में 11 किलो से अधिक नशीला पदार्थ जब्त

ऑपरेशन ‘NARCOS’ के तहत BBS-DHN एक्सप्रेस से लावारिस बैग में मिला गांजा, कोई आरोपी सामने नहीं आया

बोकारो: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन ‘NARCOS’ के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बोकारो रेलवे स्टेशन (BKSC) पर 11.170 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 5.58 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई 4 मई 2026 को उस समय की गई, जब ट्रेन संख्या 18403 (भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस) बोकारो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंची। RPF टीम ने S-8 कोच में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध नीले रंग का ट्रॉली बैग देखा, जो S-8 और जनरल कोच के बीच लावारिस हालत में रखा हुआ था।

शक होने पर RPF कर्मियों ने आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी उस बैग का दावा करने सामने नहीं आया। इसके बाद बैग को प्लेटफॉर्म पर उतारकर जांच की गई।

जांच के दौरान बैग के अंदर भूरे टेप से लिपटे चार पैकेट मिले। एक पैकेट खोलने पर उसकी गंध और सामग्री के आधार पर गांजा होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पूरी बरामदगी को विधिवत जब्त कर लिया गया।

इस कार्रवाई में RPF पोस्ट BKSC के ASI डी.के. द्विवेदी, हेड कांस्टेबल सहगल कुमार, ASI प्रभात कुमार (CNI), हेड कांस्टेबल मंटू कुमार, आर.के. महतो (CPDS टीम) तथा CIB/आद्रा की टीम शामिल रही।

बरामद गांजा को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए GRPS बोकारो को सौंप दिया गया है। इस मामले में GRPS बोकारो में कांड संख्या 11/2026, दिनांक 04 मई 2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 20(B)(ii)B के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह गांजा किसका था, लेकिन RPF और GRPS मामले की जांच में जुटी है और तस्करों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version