Home NEWS BOKARO बोकारो में स्कूलों के पास चला विशेष सड़क सुरक्षा अभियान, 9 नाबालिग...

बोकारो में स्कूलों के पास चला विशेष सड़क सुरक्षा अभियान, 9 नाबालिग चालकों के वाहन जब्त

0

स्कूल क्षेत्रों में चला सड़क सुरक्षा अभियान, नाबालिग चालकों पर कड़ी कार्रवाई

बोकारो। बुधवार को जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान चिन्मया विद्यालय, अयप्पा स्कूल और जी.जी.पी.एस. स्कूल, सेक्टर-5 के निकट संचालित किया गया।

डीसी अजय नाथ झा एवं एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी (चास सदर) प्रांजल ढांडा तथा पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) विद्याशंकर ने किया।

इस दौरान थाना प्रभारी, यातायात – पु०नि० नितिश कुमार समेत यातायात थाना के अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

नाबालिग चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई

अभियान के तहत कुल 09 दोपहिया वाहनों को नाबालिग चालकों द्वारा चलाते हुए पकड़ा गया। सभी वाहनों को जब्त कर यातायात थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। इन सभी मामलों में अभियोजन प्रतिवेदन तैयार कर माननीय न्यायालय को भेजा जा रहा है।

अन्य यातायात उल्लंघनों पर भी कार्रवाई

वाहन जांच के दौरान निम्नलिखित नियम उल्लंघन पाए गए:

  • स्कूल वैन/टेम्पो में क्षमता से अधिक बच्चों की असुरक्षित तरीके से ढुलाई

  • बिना हेलमेट वाहन चलाना

  • बिना ड्राइविंग लाइसेंस

  • बीमा रहित वाहन

  • काले शीशे लगे वाहन

इन मामलों में कुल 20 वाहनों से ₹50,600 का जुर्माना वसूला गया।

सख्ती के साथ जन जागरूकता का प्रयास

यह अभियान विद्यालयों के आसपास सड़क सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता बढ़ाने और सख्ती से नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version