बोकारो पुलिस ने दो फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार | रंगदारी व हत्या प्रयास मामले में कार्रवाई
बोकारो। बोकारो पुलिस ने अलग-अलग मामलों में लम्बे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों मामलों में चास (कयालगंज) थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।
पहला मामला: हत्या के प्रयास और मारपीट के आरोपी गिरफ्तार
10 जनवरी 2025 को वादी धनंजय कुमार के आवेदन पर चार आरोपियों—
1. हेमे फिकाई, 2. विजय कुमार, 3. कुनु कुमार, और 4. कृशन फिकाई
के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
आरोप था कि सभी ने मिलकर जानलेवा हमला, मारपीट और गाली-गलौज किया। थाना कांड संख्या 09/25 में IPC की धाराएँ 126(1)/333/115(2)/117(2)/109/3(5) के तहत मामला दर्ज हुआ था।
चारों में से मुख्य आरोपी हेमे फिकाई, जो पिछले 11 महीनों से फरार था, को पुलिस ने मेहनत कर 26 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दूसरा मामला: हत्या की धमकी व रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार
39 वर्षीय उत्कल लचक सिध्दीकी के आवेदन पर थाना कांड संख्या 245/25 दर्ज हुआ था।
इसमें आरोपी लक्ष्मीलाल खुट्टू पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप था। पुलिस ने IPC की धाराएँ 126(2)/115(2)/333/308(4)/303(2)/352/351(2)/3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
काफी दिनों से फरार चल रहे आरोपी लक्ष्मीलाल खुट्टू को पुलिस ने 26 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस टीम
कार्रवाई में नीचे दिए अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे—
-
इन्स्पेक्टर (नि.) जितेंद्र कुमार जायनो
-
एएसआई लखनू कुमार
-
एएसआई शशिकांत ठाकुर
-
होमगार्ड प्रवीन कुमार
