Home NEWS BOKARO एनसीआरएपी स्कूल भवनों के उपयोग पर DC की समीक्षा, 17 अप्रैल तक...

एनसीआरएपी स्कूल भवनों के उपयोग पर DC की समीक्षा, 17 अप्रैल तक मांगा प्रस्ताव

0
एनसीआरएपी स्कूल भवनों के उपयोग पर DC की समीक्षा, 17 अप्रैल तक मांगा प्रस्ताव

मकोली भवन के लिए DAV को निर्देश, अंगवाली के लिए शिक्षा विभाग तैयार करेगा कार्ययोजना

बोकारो में एनसीआरएपी (सीसीएल सीएसआर) के तहत निर्मित विद्यालय भवनों के समुचित उपयोग को लेकर प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इस संबंध में शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें भवनों के प्रभावी संचालन और स्थानीय बच्चों को लाभ पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने मकोली स्थित विद्यालय भवन के संचालन के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल संस्था को 17 अप्रैल तक विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। वहीं अंगवाली स्थित भवन के उपयोग को लेकर शिक्षा विभाग को स्थल निरीक्षण कर निर्धारित समय सीमा में अपनी कार्ययोजना देने को कहा गया।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि इन विद्यालय भवनों के निर्माण का मुख्य उद्देश्य प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और संस्थाओं को समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द संचालन शुरू करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने भी अपने सुझाव साझा किए और इस दिशा में सकारात्मक पहल करने की सहमति जताई।

इस मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, डीईओ जगरनाथ लोहरा, डीपीआरओ रवि कुमार, सीएसआर नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार, सीसीएल ढोरी के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version