Home NEWS BOKARO मोहर्रम को लेकर बोकारो पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, सुरक्षा के पुख्ता...

मोहर्रम को लेकर बोकारो पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

0

मोहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, पुलिस ने किया मॉक ड्रिल का आयोजन

बोकारो: मोहर्रम पर्व के एक दिन पूर्व बोकारो जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से सतर्क नजर आ रही है। शनिवार को बोकारो के सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन में एसपी हरविंदर सिंह की अध्यक्षता में सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित किया गया।

इस मॉक ड्रिल में डीएसपी सिटी आलोक रंजन, सार्जेंट मेजर प्रणव कुमार और जोय प्रभाकर लकड़ा समेत अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। मॉक ड्रिल के दौरान उपद्रवियों और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति को दर्शाया गया, जिसमें पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, रबर बुलेट का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज भी किया।

274 जुलूस पर रहेगी सख्त निगरानी

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि जिले में रविवार को मोहर्रम के अवसर पर कुल 274 जुलूस निकाले जाएंगे, जिनमें से कुछ लाइसेंसी और कुछ गैर-लाइसेंसी होंगे। सभी जुलूसों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा, अतिरिक्त स्थानों पर भी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

ड्रोन से होगी निगरानी, उपद्रवियों पर सख्ती

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए ड्रोन कैमरों की सहायता से भी जुलूसों पर नजर रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की अशांति या उपद्रव की स्थिति में पुलिस सख्ती से निपटेगी।

बोकारो एसपी ने लोगों से अपील की है कि वे मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन की मदद करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version