Home NEWS BOKARO उपायुक्त बोकारो के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई: 10,800 बोतलें अवैध शराब बरामद,...

उपायुक्त बोकारो के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई: 10,800 बोतलें अवैध शराब बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

0
बोकारो जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई में पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र से 10,800 बोतलें अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। एक ट्रक चालक गिरफ्तार, जांच जारी।

जिला प्रशासन बोकारो की सघन कार्रवाई: पिंड्राजोरा में अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त

बोकारो: उपायुक्त अजय नाथ झा के स्पष्ट निर्देश एवं सहायक आयुक्त उत्पाद के मार्गदर्शन में शनिवार देर शाम जिला उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांडरा में एनएच किनारे खड़े एक संदिग्ध ट्रक की तलाशी में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में टीम ने ट्रक (नंबर PB 46 M 8164) से 888 GOLD WHISKY ब्रांड की 750 मिलीलीटर वाली कुल 900 पेटियां बरामद कीं। इसमें कुल 10,800 बोतलें (लगभग 8,100 लीटर) शराब शामिल थी, जो अवैध रूप से राज्य में लाई जा रही थी।

कार्रवाई के दौरान मौके से ट्रक चालक हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। प्रारंभिक पूछताछ में तस्करी से संबंधित महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

जब्त सामग्री में शामिल हैं:

  • अवैध शराब: 888 GOLD WHISKY (750ml) – कुल 900 पेटी (10,800 बोतलें)

  • वाहन: सफेद-नारंगी रंग का ट्रक (Ashok Leyland), रजिस्ट्रेशन नंबर – PB 46 M 8164

छापेमारी टीम का नेतृत्व निरीक्षक उत्पाद विजय कुमार पाल ने किया। उनके साथ अवर निरीक्षक सन्नी विवेक तिर्की (सदर-सह-तेनुघाट), अवर निरीक्षक महेश दास (बेरमो-सह-चंदपुरा) और अन्य जवान मौजूद रहे।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध सख्त अभियान जारी रहेगा और भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाती रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version